झुंझुनूं | शहर के वार्ड 45 में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। वार्ड में चार कुतुब मस्जिद के पास पिछले दो महीने पोल 63 पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। इसको लेकर नगर परिषद को कई बार शिकायत करने के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। जबकि रमजान शुरू होने के कारण नमाज के लिए जाने नमाजियों व आमजन को अंधेरा में होकर निकलना पड़ रहा है। लोगों ने नगर परिषद से स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। – लियाकत मनियार, वार्डवासी


