रमजान उल मुबारक का पहला जुमा आज मुस्लिम भाइयों ने उत्साह के साथ रखा रोजा

मुस्लिम भाइयों ने गुरुवार को रमजान का पहला रोजा उत्साह के साथ रखा। बुधवार को ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। गुरुवार अलसुबह सहरी खाकर पहला रोजा रखा। मस्जिदों में नमाजियों की तादाद ज्यादा नजर आई। मुस्लिम मोहल्लों में देर रात तक चहल पहल रही। रोजेदारों ने बाजारों में इफ्तारी और सहरी का सामान खरीदा। शाम को इफ्तार कर रब का शुक्रिया अदा किया। रमजान के पहले जुमे को लेकर मस्जिदों में नमाजियों के लिए पानी व बिजली सहित नमाज पढ़ने की विशेष व्यवस्था की गई। शुक्रवार को घरों में विभिन्न पकवान बनाकर रोजेदारों को इफ्तार कराया जाएगा। इस बार रमजान में आएंगे पांच जुमे : जामा मस्जिद के इमाम अकबर अली ने बताया कि इस बार रमजान में पांच जुमे आएंगे। पहला जुमा 20 फरवरी को, दूसरा 27 को, तीसरा 6 मार्च को, चौथा 13 को और पांचवां जुमा 20 मार्च को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *