बादलों के दबाव से 4.7 डिग्री बढ़ा दिन का तापमान, 20.6 से 25.3 डिग्री हो गया

भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को भी जिले में बादलों का असर रहा। ओलावृष्टि और बरसात के बाद बुधवार रात को हवा में ठंडक का असर तेज रहा। इससे न्यूनतम तापमान में एक साथ 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्दी का असर सुबह धूप निकलने तक रहा। वहीं दिन में बादलों की आवाजाही रही। धूप में तेजी व मौसम शुष्क रहने से बादलवाही का असर कम रहा। इस कारण अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिलानी स्थित मौसम केंद्र पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम िवभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मौसम सामान्य रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 5 मार्च तक हवा परिवर्तन के कारण आंशिक रुप से कुछ दिनों के लिए बादलों की आवाजाही रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान औसत से दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी रहने की संभावना है। हालांकि रात के समय हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। शुक्रवार से बादलों का असर कम होने लगेगा। मौसम शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी िवक्षोभ का दबाव कम होने से अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जो सामान्य से ऊपर बना रहेगा। खराबे की सूचना 72 घंटे में दे सकते हैं किसान : फसल कटाई के समय बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि, चक्रवर्ती वर्षा व चक्रवात से फसल में होने वाले खराबे की सूचना किसान 72 घंटे में दे सकते हैं। कृषि विभाग के अनुसार कटाई के बाद फसल सुखाने के लिए खेत में रखी फसल 14 दिन तक की अवधि में खराब हुई हो तो किसान बीमा कंपनी को 72 घंटे में क्लेम के लिए दावा कर सकते हैं। खराबे की सूचना कृषि रक्षक पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर पर देनी होगी। इसके अलावा प्रभावित किसान जिले में कार्यरत बीमा कंपनी, नजदीक के कृषि कार्यालय या संबंधित बैंक को भी हानि प्रपत्र भरकर सूचना दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *