दैनिक भास्कर की “जीतो सोना-चांदी’ स्कीम के तहत झुंझुनूं कार्यालय में गुरुवार को विजेताओं को सम्मानित किया गया। झुंझुनूं की तेजल खींची, भगीरथ सिंह और राजेश कुमार को चांदी के सिक्के दिए गए। तेजल का परिवार 20 साल से दैनिक भास्कर का नियमित पाठक है। इनका कहना है कि दिन की शुरुआत दैनिक भास्कर पढ़ कर ही करते हैं। तेजल ने बताया कि उनको मधुरिमा सबसे ज्यादा पसंद हैं। चांदी के सिक्के के विजेता भागीरथ व राजेश ने कहा कि हम पिछले कई साल से भास्कर पढ़ रहे हैं। हमें एज्यूकेशन और जॉब की खबरे पसंद है। यह दैनिक भास्कर की जीतो 16 करोड़ स्कीम में भी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर यूनिट हैड तैय्यब अली, झुंझुनूं न्यूज एजेंसी के राजेश डागर और सर्कुलेशन प्रभारी अशोक कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। झुंझुनूं. जीतो सोना-चांदी स्कीम के विजेता को सम्मानित करते हुए।


