पावरकॉम के सिटी सर्किल का डिफाल्टिंग अमाउंट पहली बार 300 करोड़ रुपए पहुंचा

भास्कर न्यूज | अमृतसर पावरकॉम के सिटी सर्किल की डिफाल्टिंग अमाउंट 300 करोड़ पहुंच गई है। डिफाल्टिंग अमाउंट की रिकवरी के लिए बॉर्डर जोन के चीफ इंजी. अरविंदरजीत सिंह बोपाराय ने सिटी और सबअर्बन सर्किल के एसई के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि डिफाल्टिंग अमाउंट को 31 मार्च तक क्लियर करवाया जाए। चीफ इंजी. के आदेश के बाद एसई इंजी. बलकार सिंह और जीएस खेहरा ने एक्सईएन और एसडीओ को डिफाल्टिंग अमाउंट रिकवरी में लगा दिया है। फिलहाल रिकवरी 20 फरवरी से शुरू होनी है परंतु आदेशों को देखते अधिकारी रोजाना एक करोड़ रुपए रिकवर कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द काम निपटाया जा सके। वहीं पिछली सरकारी डिफाल्टिंग अमाउंट करीब 180 करोड़ पेंडिंग है जो सरकार द्व्रारा देनदारी है। कटे बिजली कनेक्शनों की बात करें तो उनकी पेंडिंग अमाउंट 120 करोड़ है। सरकारी विभागों में सबसे ज्यादा डिफाल्टिंग अमाउंट निगम का है, जबकि सिंगल बिलिंग सिस्टम ठीक से लागू न होने से भी कई उपभोक्ता के बिल पेंडिंग पड़े है। चीफ इंजी. ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जिसका बिजली बिल पेंडिंग है उसके कनेक्शन तुरंत काट दिया जाए। इसमें चाहे सरकारी अफसरों की कोठियां ही क्यों न हों। फिलहाल पावरकॉम अधिकारियों ने 1 से 5 लाख से ऊपर अमाउंट वाले वाले करीब 20 हजार उपभोक्ता से रिकवरी शुरू कर दी है। इसके बाद 50 हजार से एक लाख और फिर 50 हजार से नीचे वाले सभी उपभोक्ता के कनेक्शन कटेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *