सुखविंदर सिंह नोनी गैंगस्टर सत्ता नौशहरा का चचेरा भाई था। 22 साल का नोनी कबड्डी खिलाड़ी था और नौशहरा पन्नूआं का ही रहने वाला था। नोनी पर आरोप लगा था कि उसने जेल में बंद गैंगस्टर गोपी नंबरदार और उस इलाके का मोह नाम के गैंगस्टर के साथ मिलकर नौशहरा पन्नूआं के रहने वाले बीज स्टोर के मालिक 2 भाइयों से रंगदारी मांगी थी। 24 नवंबर 2024 को सुखविंदर नोनी अपने एक साथी के साथ बीज स्टोर मालिक की दुकान पर रंगदारी की रकम वसूलने के लिए गया, मगर वहां पहले से ही दुकानदार अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ हथियारों सहित खड़ा था। जब उन्होंने सुखविंदर नोनी को पकड़ना चाहा तो साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई थी। दुकान मालिक, उसके साथी और रिश्तेदारों ने हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर नोनी का 100 मीटर तक पीछा किया और गोलियां मारकर ढेर कर दिया। मामले में थाना सरहाली में 25 नवंबर 2024 को केस दर्ज हुआ। इस केस में बीज स्टोर के मालिक ने पुलिस को शिकायत दी कि सेल्फ डिफेंस में नौनी पर गोलियां चलाई गई जिस दौरान उसकी मौत हुई है। इस केस में गवाह के रूप में सरपंच हरबरिंदर सिंह सामने आए। सरपंच उक्त स्टोर मालिक के चचेरे भाई थे। रिश्तेदारी निभाने के लिए गवाह बने। उन्होंने गवाही दी थी कि नोनी के पास से हथियार उन्होंने उठाया था और नोनी मारने की नीयत से आया था। हालांकि इस केस की 2 साल से सुनवाई चल रही थी। सरपंच हरबरिंदर सिंह रिश्तेदार और गांव के सरपंच होने के नाते मामले में बीज स्टोर मालिक की मदद कर रहे थे। जिसके कारण नोनी की हत्या का और गवाही देने को लेकर गैंगस्टर लंडा ने शूटरों के जरिए शादी समारोह में गोलियां मारकर सरपंच की हत्या कर बदला लिया। भास्कर न्यूज | अमृतसर तरनतारन के गांव ठठियां महंतां के सरपंच हरबरिंदर सिंह हत्या मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी शूटरों का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 6 टीमें गठित की है जो सीसीटीवी खंगालते हुए शूटरों को ट्रेस करने में लगी हैं जो जिले से बाहर की ओर भागे हैं। वहीं गैंगस्टर लखबीर लंडा हरिके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सरपंच हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर ने पोस्ट में लिखा कि जो सिद्धू फार्म पैलेस पर सरपंच हरबरिंदर का कत्ल हुआ है, वह हमने किया है, क्योंकि इन्होंने हमारे छोटे भाई नोनी का नुकसान किया था, जिसमें ये गवाह था। यह सिर्फ ट्रेलर था, अब तुम पर आगे जो भी होगा, तुम्हारी 7 पीढ़ियां हथियारों का नाम नहीं लेंगी।


