श्री हनुमान धाम में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री हनुमान सेवा परिवार ट्रस्ट ने श्री गुरु तेग बहादुर नगर, माल मंडी में श्री हनुमान धाम में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया । ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर रणबीर कौशल ने बताया कि समारोह मुख्य संरक्षक सुदर्शन कुमार वधवा, संरक्षक अनिल मेहरा तथा अनुज सिक्का की अध्यक्षता में हुआ। चेयरमैन अनुज सिक्का ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित रमाकांत शास्त्री एवं उनकी टीम ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाकर की। इसके पश्चात हवन-यज्ञ में महामृत्युंजय पाठ तथा ॐ ईं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण आहुति डाली गई। मुख्य संरक्षक सुदर्शन कुमार वधवा ने बताया कि पूर्ण आहुति के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की आंखों पर बंधी पट्टी हटाई गई तथा उनके तेजस्वी स्वरूप को दर्पण दिखाकर जयघोषों के बीच मूर्तियों में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई। तत्पश्चात भगवान को भोग लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। संरक्षक अनिल मेहरा ने कहा कि यह धाम अत्यंत अलौकिक एवं भव्य मंदिर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *