अस्पताल में देखभाल कर रही बेटी ने बताई अहम बातें पंजाबी सिंगर खान साब भी हाल जानने अस्पताल पहुंचे
पंजाबी सिंगर और हाल ही में अपने माता-पिता को खो चुके खान साब भी गुलशन मीर का हाल जानने के लिए जालंधर के किडनी अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्होंने गुलशन मीर का हाल जाना और गुलशन मीर के जल्द ठीक होने के लिए दुआ की। खान साब ने कहा कि वह दुआ करते हैं कि गुलशन मीर तंदुरुस्त हों और फिर से स्टेज पर आकर गाएं। गुलशन मीर बोले-देसी दवा ले रहा था, इसलिए गौर नहीं किया
गुलशन मीर ने ने कहा कि उन्हें शुगर है। इसके चलते वह देसी दवा ले रहे थे। देसी दवा खाने के चलते किडनी की तरफ ध्यान नहीं दिया और अस्पताल भी चैकअप के लिए नहीं आए। अब अचानक से किडनी खराब होने के बारे में पता चला है। डॉक्टरों ने ठीक होने का भरोसा दिया है। शरीर में इन्फेक्शन अधिक होने के कारण किडनी का ट्रांसप्लांट नहीं किया गया। फिलहाल सेहत में हालत में सुधार हो रहा है। बेटी रितु नूरां ने बताया कि शुगर के कारण पिता की किडनी को नुकसान हुआ है। अब पिता की सेहत में सुधार हो रहा है।


