स्वामी निर्मल चेरिटेबल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कैंप आज

अमृतसर | माल रोड स्थित स्वामी निर्मल चेरिटेबल अस्पताल में 20 फरवरी को फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का लगाया जाएगा। इसे लेकर ट्रस्टियों ने बैठक की, जिसमें डॉ. अमरजीत सिंह सचदेवा, निर्मल साधना ट्रस्ट अस्पताल के ट्रस्टी विकास बब्बर, अमरजीत सिंह नारंग, नीतिका, अनिल बख्शी, डॉ. सुनील मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आश्रम के संत ज्ञानदेव सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में लगने वाला फ्री मेडिकल कैंप सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। कैंप मेंं प्यारा लाल सेठ, ओंकार नाथ शर्मा, सुनील खन्ना शामिल होंगे। कैंप में चमड़ी रोग, जनरल ओपीडी, आंखों, दांतों, स्त्री रोग, हड्डियों के रोगों के माहिर डा. मरीजों की फ्री जांच करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *