श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी 22 को करवाएगी हवन : खन्ना

अमृतसर | श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी के बैठक चेयरमैन अतुल खन्ना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 22 फरवरी को परिवार द्वारा हवन यज्ञ करवाए जा रहे। प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में चेयरमैन खन्ना ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी एमके गार्डन में सुबह 8 बजे हवन यज्ञ होंगे। उन्होंने कहा कि पंडितों द्वारा श्री हनुमान चालीसा की चौपाई के साथ यज्ञशाला में आहुतिया डाली जाएगी। प्रधान शर्मा ने बताया कि हवन कुंड में चार चार परिवार बैठाए जाएंगे। वहीं मिट्टी, गोबर, गंगाजल और ईंट से हवन यज्ञ तैयार किए जा रहे है। वहीं फूलों से सजे मंच पर श्री हनुमान जी का चित्रपट विराजमान करके पूजा अर्चना की जाएगी। इन यज्ञों की पूर्णाहुतियां सुबह 10 बजे डाली जाएगी। इस मौके पर पंकज चौधरी, अनिल मलिक, जतिंदर चौधरी, सुरेन्द्र मक्कड, सुमित, जगमोहन मक्कड, सोनू लांबा, अभिषेक खन्ना, संदीप खन्ना मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *