शिवाला गंगाराम मंदिर से 27 को शोभायात्रा

अमृतसर| शिवाला गंगाराम मंदिर कमेटी की एक विशेष बैठक वीरवार को प्रधान अमन मेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर दीनदयाल, अजय मेहरा, विक्रम कपूर, लक्ष्य कपूर, कुणाल, अमित, साहिल और यशपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रधान अमन मेहरा ने जानकारी दी कि 27 फरवरी को शिवाला गंगाराम मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के शुभारंभ पर विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच बाबा के पिंडी स्वरूप को फूलों से सजी पालकी में विराजमान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *