पार्किंग ठेका खत्म होने से व्यवस्था चरमराई, 2 बार टेंडर जारी होने के बावजूद कोई आवेदक नहीं पहुंचा

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल परिसर में एक मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। सारा काम लगभग पूरा हो चुका है मगर महज एक पैसेज के कारण मल्टीस्टोरी पार्किंग जीएनडीएच प्रबंधन को हैंडओवर नहीं की जा रही है। जीएनडीएच प्रबंधन ने रास्ते में एक शैड बनाने की डिमांड की थी जिस पर तेजी से काम चल रहा है। 10 दिन काम पूरा होते ही पीडब्ल्यूडी पार्किंग का कंप्लीशन सर्टिफिकेट देकर इसे जीएनडीएच प्रबंधन को हैंडओवर कर देगा। इस समय जीएनडीएच की पार्किंग का ठेका भी समाप्त हो चुका है और इसके लिए अस्पताल प्रबंधन 2 बार टेंडर भी जारी कर चुका हैं मगर कोई ठेकेदार सामने नहीं आया है। जीएनडीएच में इस समय पार्किंग की समस्या गंभीर बनी हुई है। एक ओर पार्किंग का ठेका खत्म और दूसरी ओर मल्टीस्टोरी पार्किंग हैंडओवर नहीं हो पाई है। लोग मर्जी से जहां जगह मिली वहां वाहन खड़े कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इमरजेंसी और बेबे नानकी वार्ड के न सिर्फ मुख्य द्वार के बाहर, बल्कि वार्ड के अंदर भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं। एमएस डॉ. कर्मजीत सिंह ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के लिए अस्पताल प्रशासन जल्द ही मल्टी स्टोरी पार्किंग को शुरू करने जा रहा है। मल्टी स्टोरी पार्किंग तैयार हो चुकी है अब सिर्फ पैसेज बनना बाकी है, जिस कारण पीडब्ल्यूडी विभाग अभी तक कंप्लीशन सर्टिफिकेट देकर इसे हैंडओवर नहीं कर रहा है। उधर, इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन दिलबाग सिंह ने बताया कि मल्टीस्टोरी पार्किंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन जीएनडीएच प्रबंधन ने रास्ते में एक शैड बनाने की डिमांड की थी जिस कारण इस पार्किंग का कंप्लीशन सर्टिफिकेट देकर इसे अभी तक हैंडओवर नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि शैड बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है और करीब 10 दिन में इसे जीएनडीएच प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *