भास्कर न्यूज| अमृतसर मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट विभाग का औचक निरीक्षण किया। साल-1919 के अभिलेखों की जांच करने पर पाया कि डेटा सुरक्षित है। हालांकि कुछ पुराने रिकार्ड खस्ताहाल पाए गए। जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी पुराने रिकार्ड हैं, डिजिटाइज करें। ताकि लोगों को अपने दस्तावेज प्राप्त करने में मुश्किलें नहीं आए। सभी काम पारदर्शी व तय समय में पूरा करें। लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए। रिकार्ड प्राप्ति में देरी हुई और लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


