टोंक | फुलेरा दूज पर कोली समाज की ओर से अस्तल रोड बाबा रामदेवजी की बगीची परिसर में निशुल्क सामूहिक सम्मेलन गुरुवार को आयोजित हुआ। इसमें 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इससे पूर्व दूल्हों की निकासी निकाली गई।। कार्यक्रम में बसेड़ी पूर्व विधायक सुखराम कोली, प्रदेशाध्यक्ष पप्पूराम कोली, सिकराय पूर्व विधायक गीता वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन सहित कई लोग मौजूद थे। विस्तृत खबर पेज 19 पर


