कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें संपर्क पर दर्ज परिवादों की स्थिति व निस्तारण की समीक्षा के साथ विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने योजनाओं व बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के साथ सभी कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जलदाय विभाग को गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए प्लान तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अजय आर्य, जिप सीईओ कैलाशचंद्र यादव, एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, जलदाय अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, जिला लेखाधिकारी डॉ. सतीश खेदड़, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


