साइबर ठगों ने सवाई माधोपुर कलेक्टर की बनाई फर्जी आईडी:वॉट्सऐप पर अकाउंट बना लोगों से रुपए मांगे, फोटो भी लगाई

साइबर ठगों ने सवाई माधोपुर कलेक्टर कानाराम के नाम फर्जी वॉट्सऐप आईडी बना दी। इसके बाद लोगों को मैसेज कर पैसे भी मांगे। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। ठगों ने अकाउंट बनाकर उनकी फोटो भी लगा दी और लोगों को मैसेज भी किए। जिला कलेक्टर की डीपी लगाकर पैसे मांगे
कलेक्टर कानाराम ने बताया कि मोबाइल नंबर +84562884738 पर उनकी फोटो लगाकर उनके नाम से फर्जी वॉट्सऐप आईडी बनाई गई। उन्होंने बताया कि इस नंबर से उनके दोस्तों और परिचितों को मैसेज कर रुपए भी मांगे। जब मामला सामने आया तो पुलिस अधिकारियों के इसके बारे में बताया गया। इसके साथ ही इस संबंध में कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फर्जी नंबरों के झांसे में न आने की अपील की है। सायबर ठगी की 1930 पर दे सूचना जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि अज्ञात या अंतरराष्ट्रीय नंबरों से प्राप्त कॉल, मैसेज अथवा वीडियो कॉल का उत्तर न दें तथा किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें। संदिग्ध नंबर या प्रोफाइल को तुरंत ब्लॉक कर व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि लोग सतर्क एवं जागरूक रहकर ही स्वयं एवं अपने परिवार को साइबर अपराधों से सुरक्षित रख सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *