इंडिगो की चंडीगढ़ और देहरादून की चार उड़ानें रद्द, क्योंकि एयरक्राफ्ट ही नहीं मिले

एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह इंडिगो एयरलाइन के फ्लाइट संचालन गड़बड़ाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जयपुर से चंडीगढ़ और देहरादून जाने वाली 4 फ्लाइट्स को एयरलाइन ने एनवक्त पर रद्द कर दिया। एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिलेशन के लिए संचालन कारणों का हवाला दिया, जबकि सूत्रों की मानें तो सभी फ्लाइट्स एयरक्राफ्ट उपलब्ध नहीं होने से रद्द की गईं। बता दें कि दिसंबर माह में इंडिगो एयरलाइन ने अकेले जयपुर से 50 फ्लाइट रद्द की थीं। जनवरी में भी करीब 12 फ्लाइट रद्द रहीं। यात्रियों का आरोप-देरी से मिली सूचना एयरपोर्ट रद्द होने से 250 से अधिक यात्री परेशान हुए। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई, जो कनेक्टिंग फ्लाइट और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए जा रहे थे। जयपुर से चंडीगढ़ जा रहे आदित्य ने बताया कि दोस्त की शादी में जाना था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई। कई यात्रियों का आरोप है कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना देर से मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *