मावठ बरसने के बाद गुरुवार को मौसम एकदम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही और पारा भी चढ़ा। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तक लुढ़ककर 12.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह फरवरी माह के रात के पारे में सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं, मौसम साफ रहने से दिन का तापमान 3.2 डिग्री चढ़कर 25.2 पर पहुंच गया। बीती रात 8 मिमी बारिश हुई; राजधानी में बुधवार को 9.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी, वहीं बीती रात 8 मिमी मावठ हुई। इस तरह कुल 17.2 मिमी बारिश हुई। मौसम अब साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार है। हवा का पैटर्न बदलेगा, पारा सामान्य से ज्यादा रहेगा
सर्दियों में उत्तरी हवाओं के असर से पारा लुढ़कता है और ठंड में बढ़ोतरी होती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब हवा का पैटर्न बदलेगा और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो हफ्ते दिन-रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहेगा। बीते 24 घंटे में दिन का पारा सामान्य से 1.1 ज्यादा और रात में 0.4 डिग्री कम रहा। दिन-रात के पारे में 13 डिग्री का अंतर, शुक्रवार को 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा
राजधानी में दिन-रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर बना हुआ है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार से मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप का असर रहेगा।


