लोकायुक्त ने ली समीक्षा बैठक, पीड़ितों को संवेदनशीलता से राहत देने के निर्देश

राजस्थान के लोकायुक्त जस्टिस प्रताप कृष्ण लोहरा गुरुवार को उदयपुर में प्रवास पर रहे। लोहरा ने कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले से जुड़े लंबित प्रकरणों की जांच प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल की उपस्थिति में हुई बैठक में लोकायुक्त ने जिला परिषद, यूडीए, नगर निगम, बिजली निगम, राज्य बीमा और राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान लोहरा ने सभी प्रकरणों की जांच में नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानवीय दृष्टिकोण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए और पीड़ितों को समय पर राहत दिलाना प्राथमिकता हो। बैठक में लोकायुक्त सचिव गौरीशंकर शर्मा, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *