हाईवे जाम कर बर्थडे-सेलिब्रेशन,पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटी:सूरजपुर पुलिस ने दर्ज की FIR, अंबिकापुर के युवक घर से फरार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर युवकों ने स्टेट हाईवे जाम कर बर्थडे का जश्न मनाया। हाईवे पर उन्होंने जमकर आतिशबाजी की, इसके बाद कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान आधे घंटे तक एम्बुलेंस, सहित कई गाड़ियां फंसी रही। मामले में पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर ली है। मामला सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। सूरजपुर SSP प्रशांत ठाकुर (DIG) ने बताया कि दो युवकों अमितेश गुप्ता और अंशुल अग्रवाल की पहचान हो गई है। दो पुलिस टीमें बाकी युवकों की तलाश में जुटी हुई है। देखिए सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें- अब पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 16 फरवरी की रात का है। अंबिकापुर के कुछ युवक चठिरमा सीमा क्षेत्र में सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर बने बैरियर के पास स्थित सोनवाही के आरव रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे। युवकों ने पहले ढाबे में पार्टी की। इसके बाद रात 10 बजे से 11 बजे के बीच अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर चारपहिया वाहन खड़े कर दोनों ओर से सड़क बंद कर दी। फिर जमकर आतिशबाजी की गई और कार की बोनट पर केक काटा गया। इससे हाईवे पर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक तक यातायात बाधित रहा। कई गाड़ियां जाम में फंसी रही। हालांकि, सेलिब्रेशन खत्म होने बाद यातायात बहाल हुई। वीडियो में एक एम्बुलेंस भी जाम में फंसी हुई दिखाई दे रही है। इधर, सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया। इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई मामले में लटोरी पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ धारा 285, 126(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो के आधार पर 5 से 7 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दो युवकों की पहचान के बाद अन्य युवकों की भी पहचान की कोशिश की जा रही है। अमितेश गुप्ता और अंशुल अग्रवाल अंबिकापुर के निवासी हैं और दोनों के घर तक पुलिस पहुंची थी। दोनों घर से फरार बताए गए हैं। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। सेलिब्रेशन के लिए युवक चार से पांच चार पहिया वाहनों में पहुंचे थे, जिन्हें सड़क पर तिरछा खड़ा कर सड़क जाम किया गया था, पुलिस सभी वाहनों की तलाश भी कर रही है। स्टंटबाजी और केक काटने पर हाईकोर्ट सख्त छत्तीसगढ़ में लगातार हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सख्ती दिखाई थी। 3 महीने पहले हाईकोर्ट ने कहा था कि पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा था कि पुलिस की कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए, जिससे ऐसे अपराधियों को सबक मिले। कोर्ट ने सड़कों पर स्टंटबाजी के साथ ही बर्थ-डे सेलिब्रेशन पर राज्य सरकार से कहा कि नियमों और प्रावधानों का सख्ती से पालन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *