श्रीगंगानगर में भाजपा नेता के घर चोरी; VIDEO:बेटे की शादी के कार्यक्रम में वयस्त था परिवार; गोल्ड ज्वेलरी-कैश पार

श्रीगंगानगर में भाजपा नेता के घर चोरी हो गई। भाजपा नेता बेटे की शादी में व्यस्त थे। पूरा परिवार रिसोर्ट में शादी के कार्यक्रम में गया हुआ था। पीछे से सूने मकान में चोर घुस गए। चोर लाखों के गहने और कैश ले गए। मकान में एक रॉड पड़ी मिली। सीसीटीवी में 2 नकाबपोश घर में घूमते दिखेथ। वारदात शहर के कोतवाली थाना इलाके की विनोबा बस्ती में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति महेश गुप्ता के घर हुई। भाजपा नेता महेश गुप्ता ने बताया-मैं पूरे परिवार के साथ बेटे की शादी के कार्यक्रम में रजवाड़ा पैलेस में व्यस्त था। सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसी ने मेरे घर के टूटे ताले देखकर मुझे सूचना दी। मैं तुरंत घर पहुंचा। चोर घर की अलमारी से मेरे, मेरी पत्नी और बेटी के 20 तोला सोने के गहने और डेढ़ लाख कैश ले गए। चोरी की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लोहे की रॉड से ताले तोड़े महेश गुप्ता ने बताया- सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश युवक लोहे की रॉड लेकर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। चोर सीढ़ियों से पहली मंजिल पर चढ़े थे। अलमारी में आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी थी लेकिन चोर उन्हें छोड़ गए। घर में रखे मोबाइल फोन भी सुरक्षित हैं। घर में लोहे की रॉड से ताले तोड़े गए। ऊपर के कमरे और लॉबी में रॉड पड़ी मिली। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का वाई-फाई डोंगल भी तोड़ दिया। गुप्ता ने बताया- बहू के लिए जो सोने के गहने बनवाए थे, उन्हें हम रजवाड़ा पैलेस लेकर गए थे, इसलिए ये गहने बच गए। तो शायद नहीं होती चोरी की वारदात महेश गुप्ता ने बताया- रात 2 बजे मैं घर आने वाला था, लेकिन परिवार ने रोक लिया। थकान के चलते होटल में ही सो गया। वरना शायद चोर कामयाब नहीं हो पाते। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *