छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता-जनसंचार विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने अपने विशेष अधिकारों का उपयोग करते हुए प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रोफेसर मनोज दयाल वर्तमान में हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग में कार्यरत हैं। उन्हें शिक्षा और जनसंचार के क्षेत्र में लंबे अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई नियुक्ति से शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुलपति के रूप में प्रोफेसर मनोज दयाल का कार्यकाल, उनकी सेवा शर्तें और उपलब्धियां छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता-जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम 2004 और उसके संशोधित अधिनियम 2025 के प्रावधानों के अनुसार होंगी। नई नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने और पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में गुणवत्ता को और बेहतर करने की उम्मीद जताई जा रही है।


