बीजापुर में 2 IED बरामद, डिफ्यूज किया…VIDEO:सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश नाकाम की, सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान मिले विस्फोटक

बीजापुर जिले के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। ईलमिड़ी–मुजालकांकेर मार्ग पर अभियान के दौरान 20 किलो वजनी दो आईईडी बरामद किए गए। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज किया गया। इस कार्रवाई में ईलमिड़ी थाना पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की 9/D कंपनी और बीजापुर का बम निरोधक दस्ता शामिल था। पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी को संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सड़क के बीच में 10-10 किलो के दो आईईडी श्रृंखला में लगे मिले। आशंका है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इन्हें लगाया था। बम निरोधक दस्ते ने सावधानी बरतते हुए दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश नाकाम हुई है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *