सवाई माधोपुर में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। इस दौरान यहां सुबह सुबह ठंड भी महसूस की गई। इससे पहले यहां गुरुवार को पूरे दिन अच्छी धूप खिली। यहां बुधवार को हुई बारिश के बाद अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को यहां अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान यहां दिन में तेज धूप रहने की संभावना है। अगले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे पश्चिमी सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो सकता है। इससे दिन में हल्की गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह-शाम की सर्दी कम होगी।


