ITBP जवान विनोद कुमार गोटी लापता:लुधियाना में तैनात था, छुट्टी पर घर आ रहा था, गोरखपुर रिपोर्ट करेंगे परिजन

कांकेर जिले के कसावाही गांव निवासी आईटीबीपी जवान विनोद कुमार गोटी लापता हो गए हैं। वह पंजाब के लुधियाना स्थित आईटीबीपी पोस्ट पर तैनात थे। अचानक संपर्क टूटने के बाद उनके परिजन चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार गोटी ने 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे परिजनों से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर घर आ रहे हैं और रायपुर पहुंचने के बाद परिजनों को उन्हें लेने आने के लिए कहा था। अगली सुबह जब उनके पिता ने संपर्क करने का प्रयास किया, तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। परिवार की ओर से लगातार फोन करने के बाद गोरखपुर रेलवे पुलिस को कॉल रिसीव हुई। पुलिस ने जानकारी दी कि जवान का रेलवे से संबंधित सामान गोरखपुर में मिला है। तलाश जारी और प्रशासन से अपील इसे देखकर माना गया कि वह कहीं और चले गए हैं। यह सूचना मिलते ही परिजन गोरखपुर पहुंचे, लेकिन वहां उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार जवान का सामान लेकर वापस घर लौट आया। घटना के बाद से जवान विनोद कुमार गोटी की तलाश जारी है। अब तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार प्रशासन से अपील कर रहा है कि जल्द से जल्द जवान का पता लगाया जाए। परिजन आज गोरखपुर रिपोर्ट दर्ज करेंगे आज उनके परिजन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जा रहे हैं। वहीं जवान का सामना पहले ही बरामद किए गए स्थान पर किया गया था, लेकिन कोई स्थायी सुराग नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *