दौसा के डिप्टी CMHO का PG-पीडियाट्रिक्स में चयन:चिकित्सा अधिकारियों ने किया सम्मान; कई योजनाओं में जिले को टॉप पर पहुंचाया

दौसा में डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. महेंद्र सिंह गुर्जर का पीजी शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिक्स) में चयन होने पर सीएमएचओ कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए जिले में कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाया। कायाकल्प और गुणवत्ता कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन डॉ. गुर्जर के नेतृत्व में जिला स्तर पर कायाकल्प, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम और परिवार कल्याण गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित हुईं। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख संकेतकों व सूचकांकों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टॉप डायरिया कैंपेन, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान, पोषण कार्यक्रम, विटामिन अनुपूरण और अन्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया। इन कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचीं। कानूनी व प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस गतिविधियों, पीसीपीएनडीटी एक्ट के पालन, आरटीआई और न्यायालयीन प्रकरणों के निस्तारण सहित विभागीय जांच और नियामक प्रक्रियाओं को भी नियमानुसार पूरा कराया। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता मजबूत हुई। जनहित सर्वोपरि, कई सम्मान प्राप्त डॉ. गुर्जर ने मरीजों के हित को प्राथमिकता देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें उपखंड, जिला और राज्य स्तर पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *