एक्टर एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों का PVR पर आरोप:बोले – पंजाबी-फिल्मों को उतना-महत्व नहीं , जितना कि हिंदी और साउथ-फिल्मों को

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों ने PVR के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने लाइव होने के दौरान कहा कि PVR पंजाबी फिल्मों को उतना महत्व नहीं देता, जितना कि हिंदी और साउथ फिल्मों को। अभिनेता बोले कि उनकी नई फिल्म आज रिलीज हुई, लेकिन PVR ने पर्याप्त शो नहीं दिए और बार-बार दूसरी फिल्मों का हवाला दिया। एमी विर्क ने साफ कहा कि उनकी फिल्म अब सभी सिनेमाघरों में है, लेकिन PVR में नहीं दिखाई जाएगी। पंजाबी फिल्मों और भाषा की आवाज दबाने का आरोप एमी और बिन्नू का कहना है कि पंजाबी फिल्मों और भाषा की आवाज दबाई जा रही है। पहले उन्हें कहा गया था कि इस मुद्दे पर खुलकर बात न करें, लेकिन अब उन्होंने जनता के सामने अपनी बात रखी है। साथ ही, उन्होंने इंडस्ट्री में उनके खिलाफ उठाई गई उंगलियों पर भी तंज कसा। एमी विर्क ने कहा, “अब तैयारी रखो। फैंस से “बंबूकाट 2” देखने की अपील पंजाबी स्टार्स एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों ने अपने फैंस से “बंबूकाट 2” फिल्म को ज्यादा से ज्यादा देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाबी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए हर दर्शक का सहयोग जरूरी है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *