रायपुर के तेलीबांधा थानाक्षेत्र में संचालित श्यामनगर भारत फाईनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के शाखा मैनेजर ने कंपनी के खाते से किश्तों में 9.53 लाख का गबन कर दिया। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है। आरोपी का नाम रामेश्वर दास पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।
अब पढ़े क्या है पूरा मामला तेलीबांधा पुलिस के अनुसार प्रार्थी दीपक कुमार मोरचे ने आरोपी रामेश्वर दास की शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार रामेश्वर दास उनकी कंपनी में शाखा मैनेजर के पद पर 19 मार्च 2023 से 31 मई 2024 तक पोस्टेड था। अपनी पोस्टिंग के दौरान रामेश्वर दास ने कंपनी के 9.53 लाख का गबन किया। आरोपी के कंपनी छोड़ने के बाद ऑडिट में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। दीपक कुमार मोरचे की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े विवेचना अधिकारियों ने क्या कहा तेलीबांधा निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया, कि शिकायतकर्ता दीपक कुमार मोरचे की जानकारी पर आरोपी रामेश्वर दास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है।


