जयपुर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। घर की छत के पास से जा रही 33 हजार केवी बिजली लाइन से वह झुलसा था। करंट लगने पर जलकर वह साइड में गिरने पर उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हरमाड़ा थाने में मृतक के पिता ने लापरवाही के चलते मौत का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया- हादसे में दूदू के मोजमाबाद निवासी हेमराज बैरवा (35) की मौत हो गई। वह निर्माणाधीन मकानों पर मजदूरी का काम करता था। वह विजय नगर विस्तार में एक साइड पर ठेकेदार बनवारी लाल के पास मजदूरी का काम कर रहा था। 6 फरवरी को घर की छत पर लोहे का जाल काटने का काम कर रहा था। घर के पास से ही जा रही 33 हजार केवी बिजली लाइन से उसको करंट लग गया। वह झुलस जलकर छत पर एक साइड में गिर गया। साथी मजदूरों ने गंभीर झुलसी हालत में हेमराज को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मेडिकल सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता मदन लाल ने लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।


