जालंधर में लूट की वारदात दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जालंधर के केएमवी कॉलेज के पास देर रात तीन हथियारबंद लुटेरों ने एक युवक को रोककर मोबाइल और नकदी छीन ली। वहीं, इससे कुछ ही घंटे पहले पास के इलाके में एक युवती से भी दिनदहाड़े पर्स छीनने की वारदात सामने आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय निवासियों में डर और रोष दोनों देखने को मिल रहा है। दुग्गल रेस्टोरेंट के मालिक राजीव दुग्गल ने बताया कि उनका एक कर्मचारी रात को रेस्टोरेंट बंद करने के बाद अपने घर लौट रहा था। करीब 11:30 बजे वह केएमवी कॉलेज के पास पहुंचा, तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। जिसके बाद लुटेरों नें तेजधार हथियार के दम पर युवक को डरा धमका के मोबाइल और 8 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस पीड़ित के शोर मचाने के बाद घटनास्थल से गुजर रहे लोगों इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीना और थाना-8 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी ने आश्वासन दिया है कि उनकी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े युवती से लूट इस घटना से करीब 10 घंटे पहले, केएमवी कॉलेज से महज 900 मीटर दूर किशनपुरा रोड पर भी एक वारदात हुई। रामामंडी की रहने वाली दिव्या अपना ऑफिस खत्म कर घर लौट रही थी। दिव्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे ही उसने किशनपुरा चौक क्रॉस किया, एक्टिवा सवार दो लड़कों ने उसे रोक लिया। लुटेरों ने उसे ‘दातर’ (तेजधार हथियार) दिखाकर डराया और उसका पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। अपराधियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं इलाके के लोगों का कहना है कि 24 घंटे के भीतर दो बड़ी वारदातें होने से यह साफ है कि अपराधियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके।


