ट्रैक्टर से टक्कर के बाद वाहन ने 2 को कुचला:बाइक सवारों ने मौके पर ही तोड़ा दम, महासमुंद पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना छुईपाली टोल प्लाजा के पास बीती रात हुई। मृतकों की पहचान ग्राम गौरटेक निवासी परमानंद भोई (60) और उपेश नाग (34) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम परमानंद भोई अपने रिश्तेदार उपेश नाग के साथ लिमगांव से घरेलू काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। उपेश नाग बाइक (CG 04 HV 3929) चला रहा था। शाम करीब 7 बजे वे नेशनल हाईवे 53 पर छुईपाली टोल प्लाजा के आगे तिवारी ढाबा के पास पहुंचे। सड़क पर खड़ा था बिना नंबर का ट्रैक्टर यहां सड़क पर बिना नंबर और संकेतक के एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसका चालक मौके पर मौजूद नहीं था। बाइक चालक उपेश नाग को यह ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर गिर गए। तेज रफ्तार वाहन ने कुचला इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन इतनी तेज रफ्तार थी कि कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलने पर बसना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *