हनुमानगढ़ में सरकारी अस्पताल से बाइक गायब:दिनदहाड़े प्राइवेट हॉस्पिटल से कॉपर की पाइप चोरी

हनुमानगढ़ में चोरी की 2 अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। गुरुवार को टाउन थाने में इस संबंध में 2 FIR दर्ज की गईं। इनमें एक सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी और दूसरी निजी अस्पताल परिसर से कॉपर पाइप चोरी का मामला शामिल है। पहली घटना सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी की है। भट्ठा कॉलोनी निवासी शाहिद अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात उनकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी वारदात टाउन थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल परिसर से कॉपर पाइप चोरी की है। सतीपुरा निवासी मदन कुमार ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी जंक्शन में एसी-फ्रिज की दुकान है। टाउन-जंक्शन रोड स्थित बालाजी मंदिर के पीछे एक अस्पताल में काम चल रहा था, जहां उनका सामान रखा हुआ था। 19 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात व्यक्ति वहां से 130 फीट कॉपर पाइप चुरा ले गए। मदन कुमार को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मदन कुमार की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले की जांच एसआई सत्यनारायण को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *