अलवर शहर के गोल्डन बाग रिसोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को लाठी-डंडो पैर तोड़े। इस हमले में बंटी शर्मा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का आरोप है की पुलिस इलाका तय नहीं कर पा रही अरावली विहार पुलिस कह रही सदर का मामला और सदर कह रही अरावली विहार थाना इलाके का मामला है। जिस वजह से मामला दर्ज नहीं हुआ है। घायल युवक बंटी शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पहले उनके पिता और पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में लगातार विवाद चला आ रहा है। बंटी के अनुसार, इसी रंजिश के चलते लगभग छह महीने पहले आरोपियों ने उसकी कार को भी तोड़ दिया था, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बंटी शर्मा ट्रैवलिंग का काम करता है। बताया कि वह गुरूवार देर शाम गोल्डन बाग इलाके में काम के सिलसिले में गया था। इसी दौरान तीन युवक पवन, पीतु और पोणा वहां पहुंचे और अचानक उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बंटी को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा। आस-पास के लोगों की मदद से परिजनों को सूचित किया और घायल अवस्था में बंटी शर्मा को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।


