अलवर में विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। हादसा नौगांवा थाना क्षेत्र का है। विवाहिता उषा बाई (32) का ससुराल नाखनोल है। हादसे की सूचना पर डाबरी नौगांवा में रहने वाला पीहर पक्ष पहुंचा। पीहर पक्ष ने कहा कि उषा बाई की शादी करीब 12 साल पहले नाखनोल निवासी रंजीत के साथ हुई थी। उसके ससुराल के पड़ोसियों ने उषा के कुएं में गिरने की सूचना दी थी। जयपुर के रास्ते विवाहिता ने तोड़ा दम अलवर पहुंचकर उषा को निजी हॉस्पिटल में दिखाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीहर पक्ष का कहना है कि पति रंजित कोई काम-धंधा नहीं करता था और शराब के नशे में अक्सर उषा के साथ मारपीट करता था। ये हादसा नहीं हत्या है। मृतका के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी।


