चंडीगढ़ रोज गार्डन में 51वें रोज फेस्टिवल का आगाज:22 फरवरी तक चलेगा उत्सव, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर सकेंगे दीदार

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में 51वें रोज फेस्टिवल का रंगारंग आगाज हो गया है। तीन दिवसीय यह फूलों का मेला 20 से 22 फरवरी तक चलेगा। रोज फेस्टिवल केवल गुलाबों की खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, लाइव प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसका उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। 600 से अधिक किस्मों के गुलाबों का दीदार रोज गार्डन में 600 से अधिक किस्मों के गुलाब खिले हुए हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए पौधों के पास नाम और जानकारी वाले बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि लोग विभिन्न प्रजातियों के बारे में जान सकें। इस बार बोनसाई पौधों की प्रदर्शनी और दुर्लभ गुलाब भी विशेष आकर्षण हैं। ये रहेंगी प्रमुख गतिविधियां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ओपन स्टेज पर उभरते कलाकारों की प्रस्तुतियां हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कलाकारों की कला प्रदर्शनी लाइव बैंड परफॉर्मेंस फोटोग्राफी प्रतियोगिता गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के विद्यार्थियों की इंस्टॉलेशन प्रदर्शनी बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न वर्कशॉप पेंटिंग और पुष्प सज्जा प्रतियोगिता ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी नगर निगम की विकास परियोजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता स्टॉल सेक्टर-16 और 17 में पार्किंग की व्यवस्था, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी रोज फेस्टिवल को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। आमजन से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। निर्धारित पार्किंग स्थल: सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम पार्किंग सेक्टर-17 मल्टी लेवल पार्किंग नीलम सिनेमा पार्किंग सेक्टर-17 बस स्टैंड के सामने पार्किंग सेक्टर-16/17 के आसपास चिन्हित अस्थायी पार्किंग स्थल अतिरिक्त सड़कों, साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग पर वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *