भतीजी की शादी से 2 दिन पहले चाचा की हत्या:जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक महीने पहले हुआ था समझौता

बाड़मेर में भतीजी की शादी से दो दिन पहले युवक की हत्या कर दी गई। 20 फीट जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष का युवक विवादित प्लॉट से गुजर रहा था। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई, दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। करीब एक महीने पहले ही समाज के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया था। मामला गिराब थाना इलाके के तुड़बी गांव का गुरुवार दोपहर 3.30 बजे का है। दोनों पक्षों के घर में 21 फरवरी को शादी है। एएसपी नितेश आर्य ने बताया- तुड़बी गांव में मोहन सिंह और किशन सिंह के बीच प्लॉट की 20 फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मोहन सिंह के पक्ष का शोभ सिंह प्लॉट के रास्ते से निकल रहा था, इस दौरान किशन सिंह के परिवार के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। शोभ सिंह को किशन सिंह के परिवार के लोगों ने पीट दिया। ASP ने बताया- इसकी सूचना जब मोहन सिंह को मिली तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। हमले में मोहन सिंह घायल (40) हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। मोहन सिंह के घर में एक दिन बाद भतीजी की शादी थी। वहीं किशन सिंह पक्ष के लोगों के घर में लड़के की शादी है। एएसपी नितेश आर्य ने बताया- मोहन सिंह के परिजनों की रिपोर्ट पर मर्डर का मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *