अबोहर में राजस्थान के दो नशा तस्कर अरेस्ट:600 किलोमीटर दूर से लाए अफीम, पुलिस ने शक होने पर रोका

फाजिल्का जिले में अबोहर की कलरखेड़ा चौकी पुलिस ने राजस्थान के दो नशा तस्करों को 1 किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर अपने बैग में अफीम छिपाकर पंजाब में दाखिल हो रहे थे। खुईयां सरवर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान से इन तस्करों को पकड़ा गया है, वह राजस्थान के जालौर से लगभग 600 किलोमीटर दूर है। इतनी लंबी दूरी तय कर अफीम लाने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि रास्ते में कई पुलिस नाके होते हैं। पिट्‌ठू बैग में लेकर आ रहे थे अफीम सहायक थानेदार भगवान सिंह अपनी टीम के साथ देर शाम नेशनल हाईवे गुमजाल के निकट पुल के पास गश्त कर रहे थे। उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को कंधे पर पिट्ठू बैग टांगे आते देखा। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली, जिसमें उनके बैग से 1 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुलाब सिंह निवासी भेड़ाना, जिला बाड़मेर, वर्तमान में बागौड़ा, जिला जालौर और अशोक कुमार निवासी गांव बागौड़ा, जिला जालौर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *