राज्य सरकार की चिरायु योजना के तहत जन्म से सुन नहीं पाने वाले तीन मासूम बच्चों का कॉक्लियर इंप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। ये ऑपरेशन AIIMS रायपुर में निशुल्क हुआ है। इन तीन बच्चों में कबीरधाम के धैर्य मरकाम, कोरबा के नक्ष कोशले (2.5 साल) और सक्ती जिले की तीक्षिका साहू शामिल हैं। धैर्य को जन्म से सुनने में परेशानी, चिरायु टीम ने जांच में समस्या पकड़ी। 16 फरवरी 2026 को AIIMS रायपुर में सफल ऑपरेशन हुआ। बच्चा अभी डॉक्टरों की निगरानी में, हालत ठीक है। नक्ष को शुरुआती जांच में सुनने की दिक्कत सामने आई। 14 फरवरी को कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा स्वस्थ है, इलाज जारी है। तीक्षिका की जांच आंगनबाड़ी स्तर पर हुई। जांच में बधिरता की पहचान के बाद 17 फरवरी 2026 को AIIMS रायपुर में ऑपरेशन हुआ। अब स्पीच थेरेपी से बोलने और सुनने में सुधार हो रहा है। परिजन बोले- हमारे बच्चों की जिंदगी बदल गई बच्चों के माता-पिता ने राज्य शासन और स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया। उनका कहना है कि अगर यह मदद नहीं मिलती, तो इतना महंगा इलाज कराना उनके लिए संभव नहीं था। डॉक्टर बोले – महंगा इलाज था डॉक्टरों के अनुसार कॉक्लियर इंप्लांट एक महंगा और जटिल इलाज है, लेकिन सरकारी योजना से यह बिल्कुल मुफ्त हो पाया। यह राज्य की मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था को दिखाता है।


