RPF ने 24 घंटे में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया:10KG गांजे के साथ महिला पकड़ाई, केबल तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने पिछले 24 घंटों में अभियान चलाकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान गांजा और चोरी का सामान बरामद किया गया। ऑपरेशन नार्कोस के तहत गोंदिया स्टेशन पर टाटा-ईतवारी एक्सप्रेस (18109) की जांच के दौरान एक महिला संदिग्ध अवस्था में मिली। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलो 335 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5 लाख 16 हजार 750 रुपए बताई गई है। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जीआरपी गोंदिया को सौंप दिया गया है। केबल तोड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत नैनपुर क्षेत्र के ग्वारीघाट स्टेशन पर सिग्नल की नॉर्थ गुमटी का ताला तोड़कर केबल क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। श्वान दस्ते और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। संदिग्धों पर कार्रवाई ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर यात्रियों के सामान की रेकी कर रहे तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। जांच में बिना टिकट पाए जाने और संदिग्ध गतिविधियों के कारण उन्हें जीआरपी डोंगरगढ़ के हवाले किया गया। बालाघाट में शातिर अपराधी गिरफ्तार अभियान के दौरान बालाघाट में ट्रेन संख्या 11754 में निगरानी के समय एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ वर्ष 2016 से 2023 के बीच चोरी और आर्म्स एक्ट के आठ मामले दर्ज हैं। अधिकारियों के निर्देशन में अभियान यह पूरी कार्रवाई महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (बिलासपुर) मुनव्वर खुर्शीद के निर्देशन और मंडल सुरक्षा आयुक्त (नागपुर) दीप चन्द्र आर्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *