तरनतारन में आम आदमी क्लीनिक के बाहर कचरे का अंबार:बदबू से स्थानीय लोग परेशान, मरीजों को संक्रमण का खतरा, जल्द सफाई की मांग

तरनतारन जिले के सचखंड रोड पर बने आम आदमी क्लीनिक के ठीक बगल में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। इन ढेरों से भयानक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। कूड़े से आ रही तेज बदबू के कारण सड़क किनारे रहने वाले लोग, दुकानदार और क्लीनिक में इलाज के लिए आने वाले मरीज बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर के अलग-अलग वार्डों और इलाकों से आने वाले सफाई कर्मचारी कूड़े के डंप में कचरा फेंकने के बजाय सड़क किनारे ही डाल देते हैं। सड़क पर पड़ा यह कूड़ा जानवर और मवेशी फैला देते हैं, जिससे राहगीरों को गुजरने में भी परेशानी होती है।
बदबू के कारण मच्छर और मक्खियां पनप रही स्थानीय निवासियों ने बताया कि कूड़े के ढेरों से आ रही बदबू के कारण मच्छर और मक्खियां पनप रही हैं, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने का डर है। उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क पर श्मशान घाट और आम आदमी क्लीनिक होने के कारण भारी यातायात रहता है। लोगों ने सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मान सरकार का बनाया यह क्लीनिक खुद बीमारियों से घिरा हुआ है। कूड़े के ढेर हटाने की मांग ब्राह्मण सभा के प्रधान पवन शर्मा ने नगर परिषद विभाग, तरनतारन से तुरंत इस सड़क से कूड़े के ढेर हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को भविष्य में यहां कूड़ा न फेंकने के निर्देश जारी किए जाने चाहिए ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। नगर परिषद तरनतारन के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कमलजीत सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस सड़क से कूड़ा हटवा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *