डमी कैंडिडेट बैठाकर SI बनने वाले बर्खास्त:IG ने दो ट्रेनी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ की कार्रवाई, SOG ने किया था गिरफ्तार

कोटा रेंज आईजी ने गुरुवार को दो ट्रेनी SI को बर्खास्त कर दिया। दोनों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास होने का आरोप है। मामले का खुलासा राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जांच में हुआ था। एसओजी ने 25 सितंबर 2025 को ट्रेनी एसआई शेर सिंह और मनोहर सिंह को कोटा से गिरफ्तार किया था, इसके बाद से दोनों जेल में बंद हैं। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया- शेर सिंह (29) निवासी गंगावा खेड़ा, जिला जालोर, मनोहर सिंह (26) निवासी नेलिया तलाब, ग्राम सेड़िया, जिला जालोर, दोनों ट्रेनी SI कोटा पुलिस लाइन में तैनात थे। आईजी बोले- दोनों SI गलत तरीके से भर्ती हुए थे
आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने कहा- शेर सिंह और मनोहर सिंह ने राजकीय पुलिस सेवा में अनुचित साधनों का प्रयोग कर आपराधिक मानसिकता से षड्यंत्र पूर्वक प्रवेश लिया। उनका यह कृत्य और अपराध पूरी तरह से पुलिस नियमों, आचरण और अनुशासन के खिलाफ है। शेर सिंह और मनोहर सिंह को राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण और पुरावेदन) नियम,1958 के नियम 19( 2) के तहत तत्काल प्रभाव से राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है। IG ने बताया- आरोपियों के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज था। मामले की जांच के बाद एसओजी ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। ……………………………….. ये खबर भी पढ़ें 3 प्रोबेशनर एसआई को एसओजी ने किया गिरफ्तार:इनमें 2 जालोर के, तीनों में से 1 कोटा और दूसरा सिरोही पुलिस लाइन में थे नियुक्त एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को 3 प्रोबेशनर एसआई को गिरफ्तार किया। इनमें से 2 जालोर के हैं। एसओजी के जांच के अनुसार इन तीनों ने पेपर लीक गिरोह की मदद से परीक्षा पास की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *