मोगा में 1963 के सरकारी रिकॉर्ड की फाइल गायब:PWD विभाग की शिकायत पर केस, हाईकोर्ट में होनी थी पेश, सड़क के ब्योरे थे

मोगा जिले के धर्मकोट-शाहकोट रोड पर स्थित गांव बहादरवाला से संबंधित वर्ष 1963 के सरकारी रिकॉर्ड की एक महत्वपूर्ण फाइल दफ्तर से गायब हो गई है। इस मामले में मोगा पुलिस ने एक अज्ञात अधिकारी के खिलाफ थाना सिटी मोगा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि यह मामला तब सामने आया जब हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान उक्त सड़क से संबंधित वर्ष 1963 का रिकॉर्ड तलब किया। संबंधित विभागों में फाइल की तलाश की गई, लेकिन वह किसी भी कार्यालय में नहीं मिली। फाइल के गायब होने की पुष्टि के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) मोगा के कार्यकारी इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। PWD की शिकायत पर केस दर्ज PWD की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं सहायक थानेदार चरणजीत सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह फाइल कोर्ट में पेश करने के लिए आवश्यक थी, इसलिए इसके गायब होने को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस रिकॉर्ड गायब होने के कारणों की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि फाइल लापरवाही, साजिश या किसी अन्य वजह से गायब हुई है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *