प्रोजेक्ट धड़कन के तहत 829 बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच:स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगे स्वास्थ्य शिविर, बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जांच

जिला प्रशासन रायपुर के “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को विभिन्न टीमों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यापक स्क्रीनिंग की गई। धरसीवां टीम बी ने महुआ गांव के केंद्र 1 एवं 2 में 130 बच्चों की जांच की। अर्बन टीम डी ने बीरगांव के केंद्र क्रमांक 07 एवं 09 में 168 बच्चों की स्क्रीनिंग की, वहीं अर्बन टीम ए ने मौदहापारा, फोकटपारा और शास्त्री नगर में 145 बच्चों की जांच की। तिल्दा टीम बी ने तोड़वा में 104 बच्चों तथा अभनपुर टीम बी ने मोहंदी के केंद्र 01 एवं 02 में 135 बच्चों की स्क्रीनिंग की।
इसके अलावा अर्बन टीम बी ने वीरभद्र नगर और हामिद नगर में 147 बच्चों की जांच की। इस प्रकार पूरे जिले में एक ही दिन में कुल 829 बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच कर स्क्रीनिंग की गई। जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *