तरनतारन में BSC की स्टूडेंट ने किया सुसाइड:बाबा फरीद यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहती, फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

तरनतारन जिले में श्री गोइंदवाल साहिब स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर में बीएससी नर्सिंग की 21 वर्षीय छात्रा हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के प्रबंधन द्वारा उत्पीड़न के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया। लुधियाना जिले के धूरकोट गांव की निवासी 21 वर्षीय खुशप्रीत कौर बीएससी नर्सिंग के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी। उसके पिता अमरीक सिंह और मां बलजीत कौर ने बताया कि खुशप्रीत कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी के कुछ प्रबंधकों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत कर रही थी। छात्रा ने की थी परिजनों से शिकायत परिजनों के अनुसार, खुशप्रीत ने इस संबंध में प्रिंसिपल को भी शिकायत की थी, लेकिन संबंधित शिक्षकों या अन्य छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि खुशप्रीत ने उन्हें मोबाइल चैट के माध्यम से अपनी परेशानी के बारे में सारी जानकारी दी थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने खुशप्रीत कौर के मोबाइल की चैटिंग भी जब्त कर ली है, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंपा था। सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी निशान सिंह ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *