पश्चिम बंगाल से जालंधर जा रहे ट्रक से नशा तस्करी:चाइना क्ले की आड़ में चल रहा था कारोबार, मोहाली पुलिस दबोचा

पश्चिम बंगाल से सामान की आड़ में ट्रक के जरिए नशा तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने ट्रक समेत काबू कर लिया है। सिटी हार्ट मार्केट, खरड़ से पुलिस ने उन्हें दबोचा। आरोपियों के पास से डेढ़ क्विंटल चूरा पोस्त और अफीम बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रोपड़ जिले के रहने वाले हैं। उनकी पहचान इंद्रजीत सिंह (मोरिंडा) और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी खरड़ करण संधू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उन्हें शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह हो सकता है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। झारखंड से लेकर आ रहे थे सामान पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रक में चाइना क्ले पश्चिम बंगाल से जालंधर ले जा रहे थे। जब वे झारखंड पहुंचे, तो उन्होंने वहां से नशा खरीद लिया। इसके बाद वे रास्ते में इसकी सप्लाई करते हुए आ रहे थे। मोहाली पहुंचने पर वे सिटी हार्ट मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने तस्करी की आगे की योजना बनाई, लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सीधे पहुंच जाते थे मार्केट में आरोपियों ने चाइना क्ले की बोरियों के नीचे नशीला सामान छिपा रखा था। इनका यह काम करने का तरीका भी थोड़ा अलग था। यह सामान की सप्लाई पहले सीधे मार्केट तक पहुंचाते थे। इसके बाद आगे इसकी स्पलाई शुरू हो जाती थी। वहीं, अब पुलिस यह पड़ताल करने में जुटी है कि यह कारोबार कितने का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *