गुरदासपुर में नकली चांदी बेचने आई महिला गिरफ्तार:लोगों ने पीछा कर पकड़ा, कई वारदातों को दिया अंजाम, राजस्थान की रहने वाली

गुरदासपुर जिले के अंदरूनी बाजार में एक सुनार की दुकान पर नकली चांदी बेचने आई एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए हंगामा मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार अंजय वर्मा ने बताया कि एक महिला, जो राजस्थान की रहने वाली है, एक लड़की के साथ उनकी दुकान पर आई थी। महिला ने कुछ चांदी के गहने बेचने के लिए दिए। जांच करने पर पता चला कि ये गहने नकली थे और इनमें बिल्कुल भी चांदी नहीं थी। महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ा नकली गहनों का पता चलने पर जब महिला को पकड़ने की कोशिश की गई, तो उसके साथ आई लड़की मौके से भाग निकली। हालांकि, लोगों ने महिला को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और नकली गहनों को अपने कब्जे में ले लिया। अंजय वर्मा ने यह भी बताया कि यह महिला पहले भी कई सुनार की दुकानों पर नकली चांदी के सिक्के बेचकर ठगी कर चुकी है।
आरोपी को किया गिरफ्तार थाना सिटी गुरदासपुर के पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला को बाजार से गिरफ्तार किया गया है। सुनार की दुकान चलाने वाले लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह महिला दुकानदारों को नकली चांदी के गहने बेचती है। महिला की पहचान मंजु निवासी लुधियाना (वर्तमान पता) के तौर पर हुई है। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *