गुरुग्राम में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार:चोरी की बाइक बरामद; KMP एक्सप्रेस-वे से कूदा, 5 केस पहले से दर्ज

गुरुग्राम पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाना शिवाजी नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 18 जनवरी को शिवाजी नगर क्षेत्र से उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी नगर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। राजस्थान का रहने वाला आरोपी जांच के दौरान, अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने आरोपी को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल सेक्टर-10 से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हाशम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के डींग भरतपुर जिले के किदानेर गांव का निवासी है और फिलहाल नूंह जिले के पुन्हाना में रह रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए KMP एक्सप्रेस-वे से कूदा पुलिस के मुताबिक, आरोपी 17 फरवरी को गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे से कूद गया था। इस घटना में उसके पैर में चोट आई और उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसे इसी अस्पताल से गिरफ्तार किया। जनवरी में भी पुलिस हिरासत से फरार हुआ जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी जनवरी, 2026 में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। फरारी के बाद उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम जिले में चोरी के पांच अन्य केस भी दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *