धनूरी टोल प्लाजा पर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव और किसान नेता अरविंद गढ़वाल के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से बड़ी संख्या में ग्रामीण टोल पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।अपनी 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन मैनेजमेंट को सौंपा। मैनेजमेंट द्वारा मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेने से नाराज ग्रामीणों ने टोल को ‘टोल फ्री’ करवा दिया और मौके पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से टोल नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया है। धरना स्थल पर मौजूद किसान नेता रमेश राहड़ ने बताया कि टोल मैनेजर ने चर्चा के लिए आधा घंटा मांगा था, लेकिन ग्रामीणों ने एक घंटे तक इंतजार किया। जब कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरने का निर्णय लिया। राहड़ ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अरविंद गढ़वाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को मिले राहत: टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गाँवों के वाहनों का टोल पूरी तरह माफ किया जाए। दूरी का नियम: नियमों के अनुसार दो टोल के बीच 60 किमी की दूरी होनी चाहिए, जबकि लम्बोर बड़ी और धनूरी के बीच मात्र 43 किमी की दूरी है। इस अवैध टोल को हटाया जाए। पौधारोपण: रोड निर्माण के समय तय किए गए 16,700 पेड़ तुरंत लगाए जाएं, जो अब तक नहीं लगे हैं।
सुरक्षा मानक: हाईवे के सभी सुरक्षा और दिशा-निर्देशों को सख्ती से पूरा किया जाए।
ये रहे मौजूद आंदोलन के दौरान अरविंद गढ़वाल, रमेश राहड़ के साथ अजीत सिंह, महेन्द्र बाबल, तौफीक, विजय खालिया, देवकीनंदन बसेरा, जयपाल महला, शीशराम सरावग, महिपाल पूनिया, नरेश राहड़, दिनेश, शाहिद खान, जगमाल, न्यूम भाटी, अनीश, साहिन, सुमित बलौदा, राजवीर खिचड़, अलीमुदिन, विकास महला, अनूप कटारिया, अरुण कालेर, सुरेंद्र सिलाएच, संदीप रेवाड़, सद्दाम समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।


