प्रेग्नेंट प्रेमिका-उसके बेटे की गला दबाकर की थी हत्या:कार में बैठाकर अपने साथ ले गया, दोस्त के साथ मिलकर किया मर्डर

प्रेमी ने छुटकारा पाने के लिए 8 माह की प्रेग्नेंट प्रेमिका और उसके 2 साल के बेटे की हत्या कर दी। रात को महिला और उसके बेटे को कार में बैठाकर 20 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर गला दबाकर दोनों का मर्डर दिया। महिला के शव को पत्थर से बांध तालाब में फेंक दिया गया, जबकि बच्चे को जंगल में फेंक दिया। 12 फरवरी को दर्ज गुमशुदगी के नौ दिन बाद 19 फरवरी को पुलिस पूछताछ में मामला खुला। मामला राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र का है। करीब 16 फीट गहरे पानी से महिला का शव बाहर निकाला गया। वहीं जंगल से बच्चे का शव भी बरामद कर दोनों को भीम उप जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युर में रखवाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत लेकर पूछताछ में हुआ खुलासा SP ममता गुप्ता ने बताया – कुशलपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चॉक हीरात निवासी प्रियंका (21) 11 फरवरी की रात अपने दो वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर से लापता हो गई थी। पति हरिसिंह रावत ने 12 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज करवाई। परिजनों ने कानेतो की वैर निवासी गोविंदसिंह रावत पर प्रेम प्रसंग का शक जताया। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो गोविंदसिंह संदिग्ध मिला। 18 फरवरी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। कार में बैठाकर ले गए, 20 किलोमीटर दूर की हत्या जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और प्रियंका से संपर्क में था। छुटकारा पाने के लिए आरोपी गोविंद सिंह अपने दोस्त राहुलसिंह के साथ हत्या की योजना बनाई। प्रियंका को गोविन्द सिंह ने 11 फरवरी की रात फोन कर बुलाया था। उसके साथ उसका दोस्त राहुल सिंह भी कार लेकर आया था। दोनों ने प्रियंका और उसके बच्चे को कार में बैठाया और भीम से करीब 20 किमी दूर दर्रा के जंगलों में ले गए, जहां दोनों का गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमिका के शव को पत्थर बांधकर तालाब में फेंका, मासूम को जंगल में हत्या के बाद आरोपी ने मासूम आर्यन के शव को जंगल में फेंक दिया, जबकि प्रियंका के शव को करीब 20 किलो पत्थर से बांधकर भीम तालाब में डाल दिया ताकि शव कभी बरामद न हो। महिला घर से करीब 8 तोला सोना और लगभग 3 किलो चांदी के आभूषण पहनकर गई थी, जो अब गायब बताए जा रहे हैं। नौ दिन बाद तालाब से निकला शव खुलासे के बाद पुलिस ने सिविल डिफेंस और उदयपुर से आई SDRF टीम की मदद से 19 फरवरी की सुबह तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 20 मिनट की तलाश में 16 फीट गहरे पानी से महिला का शव बाहर निकाला गया। वहीं जंगल से बच्चे का शव भी बरामद कर दोनों को भीम उप जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युर में रखवाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मौके पर टूट गया पिता, रो पड़ा परिवार घटनास्थल पर पुलिस जब आरोपी को लेकर पहुंची तो भावुक दृश्य बन गया। पिता शंकरसिंह और भाई करणसिंह वहां पहुंचे। पूरी घटना जानकर पिता फूट-फूटकर रोने लगे और बोले – ऐसा क्यों किया बेटा… अब समाज में क्या मुंह दिखाऊंगा। भाई ने गुस्से में आरोपी को पकड़ लिया, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी भी मच गई। आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार पुलिस ने मुख्य आरोपी गोविंदसिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी राहुलसिंह फरार है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या गला घोंटकर करने की पुष्टि हुई है। — हत्या की ये खबर भी पढ़ें … प्रेग्नेंट महिला और 2 साल के बेटे की हत्या:तालाब में मिला मां का शव, बच्चे को जंगल में फेंका; 7 दिन से गायब थे राजसमंद में गर्भवती महिला और उसके दो साल के बेटे की हत्या कर दी गई। महिला का शव गुरुवार सुबह 11 बजे तालाब में मिला है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *