बाड़मेर जिले की सदर पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी की चोरी का खुलासा किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस चोर से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। चोर ने 3 दिन पहले चोरी की वारदात की थी। पुलिस के अनुसार सोनी देवी निवासी उपरला हाल शिवकर रोड बाइपास बाड़मेर ने पुलिस थाना सदर को 17 फरवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 15 फरवरी को परिवार सहित पीहर मिठुडा सिवाना गए हुए थे। 17 फरवरी को घर पर वापस आए। तो घर के ताले टूटे हुए थे। जिसमें अलमारी व अटैची खुली पड़ी थी। जिसमें रखे तेगड 7 तोला सोना की (तिमणिया), दो कंठी सोने की करीब ढाई-ढाई तोला की, दो फूल सोने के करीब वजन आधा तोला, सोने के कानों में पहने वाले झूमर वजन करीब 2 तोला, 35 तोला चांदी के गहने जिनमें पायल व छड़े साथ 1 लाख 7 हजार रुपए चोर चुरा कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने चोरी की वारदात का खुलास करने के लिए एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी आईपीएस मंजु चौहान (प्रोबेशनर) के नेतृत्व में टीम बनाई गई। एएसआई गोरधनराम मय पुलिस टीम घटना स्थल से सबूत इकट्ठे किए गए। तकनीकी और सूचनना के आधार पर दो दिन में चोरी का खुलासा करते हुए देवाराम पुत्र अणदाराम निवासी खीचडो की ढाणी, पुलिस थाना सदर को डिटेन किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदातें कबूल की। आरोपी से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ है 5 मामले दर्ज आरोपी के खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज है। 3 मामले कोतवाली, एक मामला आर्म्स एक्ट सदर थाना बाड़मेर और एक मामला रीको थाने में दर्ज है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल ठाकरसी, कांस्टेबल शंकरसिंह, सुरेश कुमार, हनुमानराम, अशोककुमार, भरत कुमार, मुकेश कुमार शामिल है।


